
Ram Mandir
,Pran Pratishtha Program
,Rahul Gandhi
,Congress
,Political Campaign
,Ayodhya
,PM Modi
,RSS
,Press Conference
,Religious vs. Political Program
Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान राहुल गांधी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होने एक्स पर ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि अब प्रदेश सरकार की ‘चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ योजना में 25 लाख की मुफ्त इलाज राशि को बढ़ाकर 50 लाख किया जाएगा। इसी के साथ कांग्रेस ने इसे भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बनाने का दावा किया है। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी घोषणापत्र में भी इस राशि को दुगना करने का वादा किया है।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में राशि बढ़ाने का ऐलान
राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है और अब वहां अंतिम दौर का प्रचार चल रहा है। यहां एक तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी करने के लिए प्रयासरत है वहीं भाजपा कुर्सी पाने के लिए पूरा ज़ोर लगा रही है। इसी क्रम में आज राहुल गांधी ने X पर ट्वीट करते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होने लिखा है कि “मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से कहा, राजस्थान की क्रांतिकारी चिरंजीवी योजना में ₹25 लाख तक के मुफ़्त इलाज की राशि और बढ़ा देनी चाहिए। आज, इसे बढ़ा कर ₹50 लाख के मुफ्त इलाज की, भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बना दिया गया। अब, राजस्थान में किसी गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार को बड़े से बड़े इलाज के लिए…- न घर बेचना पड़ेगा, – न कर्ज़ा लेना पड़ेगा, – न गहने गिरवी रखने होंगे। ये कांग्रेस गारंटी है। कांग्रेस फिर से, सदा चिरंजीवी राजस्थान!”
यह है योजना
बता दें कि राजस्थान में ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों में OPD और IPD की सेवाएं पूरी तरह से नि:शुल्क हैं। साल 2021 में गरीब कल्याण और उन्हें निशुल्क चिकित्सा मुहैया कराने के लिए प्रदेश की गहलोत सरकार ने इसे शुरु किया था। इसमें लाभार्थी को 25 लाख तक का इलाज मुफ्त दिया जाता है। इसमें कैंसर, हार्ट सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कोविड सहित 19 गंभीर बीमारियों को शामिल किया गया है। योजना में अब तक 1 करोड़ से ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं। अब चुनाव के दौरान कांग्रेस ने 25 लाख के कवरेज को बढ़ाकर 50 लाख करने की घोषणा की है।
मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी से कहा, राजस्थान की क्रांतिकारी चिरंजीवी योजना में ₹25 लाख तक के मुफ़्त इलाज की राशि और बढ़ा देनी चाहिए।
आज, इसे बढ़ा कर ₹50 लाख के मुफ्त इलाज की, भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना बना दिया गया।
अब, राजस्थान में किसी गरीब या मध्यमवर्गीय…
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 21, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

