पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी, बोले- बाकी वसूली…

आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल डीजल की कीमत में वृद्धि का ऐलान किया गया। इसके बाद सियासी बयान बाजी तेज हो गई है। राहुल गांधी भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते दिखाई दिए।
Rahul Gandhi

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि कर दी गई है। पेट्रोल डीजल की कीमत लगभग 3 रुपए और सीएनजी की कीमत में 2 रुपए की वृद्धि देखने को मिली है। इससे न केवल आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ गया है बल्कि राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

सुबह जैसे ही पेट्रोल डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने का ऐलान किया गया। विपक्ष ने तुरंत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधना शुरू कर दिया। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया। पहले कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल X के जरिए बढ़े हुए दामों को लेकर चुनाव खत्म वसूली शुरू जैसे तंज कसे गए। वहीं अब राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए सरकार की आलोचना की है।

राहुल गांधी ने की सरकार की आलोचना

राहुल गांधी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “गलती मोदी सरकार की है और कीमत जनता चुकाएगी।” उन्होंने कहा कि अभी 3 रुपए का झटका दिया गया है बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी। बता दें ईंधन की कीमतों में यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है और पश्चिम एशिया में तनाव भी बढ़ता चला जा रहा है। तेल कंपनियों का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों की वजह से कीमत पर दबाव पड़ रहा है इसलिए रेट बढ़ाए गए हैं।

कांग्रेस का केंद्र पर निशाना

कांग्रेस को पेट्रोल डीजल के दाम में हुई वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देखा गया। यह भी दावा किया गया कि महंगाई बढ़ना तय है और आर्थिक गिरावट आएगी। इस बारे में पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम थी तब मोदी सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत क्यों नहीं दी। बता दें  सरकारी तेल कंपनियों की तरफ से 4 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुक्रवार को पेट्रोल डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए प्रति लीटर की जगह 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews