राहुल गांधी ने PM Modi को दिया जवाब, कहा- मैंने जिस “शक्ति” की बात की वो वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है

Modi - Rahul

Rahul Gandhi’s reply to PM Modi : लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा होते ही नेताओं के बीच बयान युद्ध तेज हो गया है। इंडी गठबंधन की रैली में विपक्ष ने अपनी लड़ाई शक्ति के विरुद्ध बताई तो पीएम मोदी ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए बताया की भारत में माँ, बेटी, बहन को शक्ति स्वरुप कहा जाता है और वे उसकी पूजा करते है और विपक्ष उसके विनाश की बात कर रहा है, अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को इस बात का जवाब दिया है।

“शक्ति” पर छिड़ी वार, पीएम मोदी का राहुल गांधी पर वार  

तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी ने आज विपक्षी गठबंधन पर जमकर हमला बोला, मुंबई रैली में इंडी गठबंधन ने ऐलान किया है कि हमारी लड़ाई शक्ति के खिलाफ है, अब ये उनका ऐलान है ,  मेरे लिए तो हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है। मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा। उन्होंने कहा एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं, दूसरी ओर शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं। मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।

राहुल ने X पर वार – मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती, वे घुमा देते हैं 

प्रधानमंत्री के हमले के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर लिखा- “मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज, भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, CBI, IT, ED को, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढाँचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है।

बिना नाम लिए अडानी अंबानी पर हमला 

राहुल ने लिखा- उसी शक्ति के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत के बैंकों से हज़ारों करोड़ के क़र्ज़ माफ़ कराते हैं जबकि भारत का किसान कुछ हज़ार रुपयों का क़र्ज़ न चुका पाने पर आत्महत्या करता है। उसी शक्ति को भारत के बंदरगाह, भारत के हवाई अड्डे दिये जाते हैं जबकि भारत के युवा को अग्निवीर का तोहफ़ा दिया जाता है जिससे उसकी हिम्मत टूट जाती है। उसी शक्ति को दिन रात सलामी ठोकते हुए देश की मीडिया सच्चाई को दबा देती है।

राहुल बोले- उस शक्ति को मैं पहचानता हूँ, उसे नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं

राहुल गांधी ने कहा- उसी शक्ति के ग़ुलाम नरेंद्र मोदी जी देश के गरीब पर GST थोपते हैं, महंगाई पर लगाम न लगाते हुए, उस शक्ति को बढ़ाने के लिए देश की संपत्ति को नीलाम करते हैं। राहुल बोले- उस शक्ति को मैं पहचानता हूँ, उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं, वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है, वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है। इसलिए जब जब मैं उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाता हूँ, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews