
Hydrogen Train Updates : भारतीय रेलवे ने देश में हाइड्रोजन ट्रेनों को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। दरअसल, देश में रिज्म और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। बता दें कि अभी फिलहाल इस ट्रेन को 8 हेरिटेज रूटों पर चलाया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेनों के इंजन और डिब्बों में कई सारे बदलाव भी किए जाएंगे और इन ट्रेनों को ‘वंदे मेट्रो’ के नाम से जाना जाएगा।’ जर्मनी, चीन और फ्रांस के बाद भारत दुनिया का चौथा देश होगा, जहां हाइड्रोजनफ्यूल पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

केंद्रीय रेल मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अनौपचारिक बातचीत में बताया ‘पर्यावरण संरक्षण को मद्देनजर रखते हुए हेरिटेज रेल रूटों पर हाइड्रोजन फ्यूज आधारित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे को भारी बजट की जरूरत है, जिसका नाम “Hydrogen for Heritage” रखा गया है। वहीं, ट्रेन का संचालन साल के आखिर यानि दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है।
इन रूट्स पर चलेंगी हाइड्रोजन ट्रेन
- माथेरान हिल रेलवे
- दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे
- कालका शिमला रेलवे
- कांगड़ा घाटी
- बिलमोरा वघई
- महू पातालपानी
- नीलगिरी माउंटेन रेलवे
- मारवाड़-देवगढ़ मड़रिया
भारतीय रेलवे के मुताबिक इन सभी हेरिटेज रेलवे लाइनों पर फिलहाल डीजल इंजन वाली ट्रेनें चलाई जा रही हैं लेकिन ये सभी लाइनें ऐसे क्षेत्रों से होकर गुजरती है, जहां का पर्यावरण बेहद संवेदनशील है। उसके संरक्षण को देखते हुए प्रदूषण मुक्त फ्यूल का उपयोग किया जाएगा।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

