Transfer 2022: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 75 अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

transfer

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग ने एक आदेश जारी कर 75 राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें से कुछ रिक्त पदों पर पदस्थापन हुए हैं तो वहीं कई को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है।

यह भी पढ़े..MP Weather: आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के संकेत, 10 नंवबर के बाद बदलेगा मौसम

इस तबादला सूची में दौसा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा का टोंक एडीएम के पद पर तबादला हुआ है। झालावाड़ की गंगधार में तैनात एसडीएम बृजेंद्र मीणा को लालसोट एसडीएम, अमित कुमार वर्मा उपखंड अधिकारी रामगढ़ अलवर, और टोंक के एडीएम रामनिवास मीणा को दौसा जिला परिषद का सीईओ बनाया है। एपीओ चल रहे अरविंद कुमार सेंगवा को दौसा में एडीएम के पद पर लगाया है।

यह भी पढ़े..Singhara Benefits: सर्दियों में खाएं कच्चे सिंघाड़े, सेहत में मिलेंगे 5 बड़े फायदे

राज्य के कार्मिक विभाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक दर्जन से अधिक SDM अधिकारियों के इधर से उधर किया गया है। गोविंद सिंह को उपखंड अधिकारी वल्लभनगर, संदीप कुमार को उपखंड अधिकारी सूरतगढ़, दुर्गा शंकर मीना जिला रसद अधिकारी बारां, विनोद कुमार मीना उपखंड़ अधिकारी गुलाबपुरा, अभिषेक चारण उपखंड अधिकारी पिड़ावा, जनक सिंह उपखंड अधिकारी अकलेवा, संतोष कुमार मीना उपखंड अधिकारी मनोहरथाना, बृजेंद्र मीना को उपखंड अधिकारी लालसोठ भेजा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews