Rajasthan Weather : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज मंगलवार को 29 जिलों में मेघगर्जन-भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी

राजस्थान मे आज मंगलवार को 29 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश व 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।नए वेदर सिस्टम के एक्टिव होने से अगले एक सप्ताह तक राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है।
Rajasthan weather

राजस्थान में लगातार बारिश का दौर जारी है। पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र आज परिसंचरण तंत्र के रूप में परिवर्तित हो चुका है, जिसके असर से आज मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अनेक भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व कहीं कहीं भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में भी कहीं कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई । सर्वाधिक वर्षा बाड़ी (धौलपुर) में 158 MM , अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान डूंगरपुर में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

आज मंगलवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर करौली, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी, वारां, कोटा, झालावाड़ अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।
  • बारां, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा व आसपास के जिलों में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश दर्ज होने व जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

2 से 5 जुलाई के बीच ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह बारिश की गतिविधियां जारी रहने तथा दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश की गतिविधियां 2 जुलाई को भी दर्ज होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में 2 से 5 जुलाई के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews