Rajasthan Weather : आज 6 संभागों में बादल-बारिश का अलर्ट, जमकर गिरेंगे ओले, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज शनिवार को 6 संभागों में मौसम बदला रहेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में बादल गरजने के साथ ओले और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Rajasthan weather

Rajasthan Weather: 17 मार्च से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में इजाफा होगा और गर्मी का अहसास होने लगेगा। इससे पहले शनिवार रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 संभागों में तेज आंधी, हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की स्थिति बनी रहेगी।अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

आज शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 मार्च को जयपुर व भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और अन्य भागों में शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम शुष्क से तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। 17 मार्च से मौसम शुष्क और साफ होने लगेगा।

आज 13 जिलों में बारिश ओले का अलर्ट

  • आज शनिवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन, बारिश के साथ तेज झोकेदार हवा चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • भरतपुर जिले में ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।इस दौरान दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान संगरिया में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • अधिकांश भागों में हवा में नमी की औसत मात्रा 20 से 90 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।सर्वाधिक तापमान में दूसरे स्थान पर बाड़मेर रहा जहां 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
  • जालौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 37 डिग्री सेल्सियस और करौली में 37.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर का अधिकतम तापमान तो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। वहां 27.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews