Rajasthan Weather :आज 15 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इन शहरों में हीटवेव, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग में मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश तो पश्चिमी राजस्थान के लिए बरसात, बिजली गिरने और मेघगर्जन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
Rajasthan Weather

Rajasthan weather : राजस्थान में इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज बदला रहेगा।इस दौरान कहीं गर्मी हीटवेव का असर रहेगा तो कहीं बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज मंगलवार को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री तथा लू चलने चलेगी। हालांकि उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस प्रदेश प्रदेश में 40-50 Kmph की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है।सोमवार को उदयपुर व अजमेर संभाग में कहीं कहीं हल्की से मध्यम हुई और शेष भागों में मौसम शुष्क रहा ।सर्वाधिक वर्षा सहाड़ा(भीलवाड़ा) में 41 मिमी.हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 46.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक) तो न्यूनतम तापमान चूरू में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता औसत मात्रा 17 से 71% के मध्य दर्ज की गई ।

4 संभागों में हीटवेव, 2 संभागों में बादल बारिश

  • आगामी 48 घंटो में तापमान में 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। 21-23 मई के दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर,
  • भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री तथा हीटवेव/तीव्र हीटवेव, ऊष्णरात्री दर्ज होने की प्रबल संभावना है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज धूल भरी हवाएं 30-40 Kmph चलने की संभावना है।
  • उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी (40-50Kmph) हल्की मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है।
  • जयपुर, भरतपुर, बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहरबाद मेघगर्जन, आंधी (Duststorm 40-50 Kmph) दर्ज होने की संभावना है।

जून के तीसरे हफ्ते में आएगा मानसून

  • इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून 5 दिन पहले यानि 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है।चुंकी आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचता है। संभावना है कि केरल में पहुंचने के बाद मानसून 20 जून को राजस्थान के दक्षिणी हिस्से बांसवाड़ा से प्रदेश में एंट्री कर सकता है।
  • इस बार सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है। इससे पहले साल 2023 में भी 25 जून, 2022 में 30 जून, 2021 में 18 जून, 2020 में 24 जून और 2019 में 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews