Rajasthan Weather : राज्य में फिर बारिश बिजली और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी, जानें अपने शहर का हाल

महाशिवरात्रि से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से 7 जिलों में बादल छाने, आंधी और कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। आज मंगलवार को भी बीकानेर क्षेत्र में मौसम बदला रहेगा, बूंदाबांदी हो सकती है।
cg WEATHER TODAY

Rajasthan Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 48 घंटों में राजस्थान का मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है। 28 फरवरी से 1 मार्च तक 3 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश आंधी की संभावना जताई गई है।इस दौरान बादल छाने के साथ ठंडी हवा चलने का अनुमान है।तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

राजस्थान में अगले 24 से 28 घंटे के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। इसके बाद 27 फरवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश बादल बिजली और आंधी की संभावना है।आज मंगलवार को बीकानेर संभाग के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना

राजस्थान में 3 दिन बादल बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 27 और 28 फरवरी को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर और भरतपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 मार्च को भी प्रदेश में बादल छाए रह सकते है। कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather Report

राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.0 सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान करौली व बारां में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 27 से 92 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews