Rajasthan Weather: 4 दिन तक वर्षा का दौर, आज 1 दर्जन जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन-वज्रपात और तेज हवा की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

जयपुर, भरतपुर जिलों में कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसमें भारी बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है।वहीं झुंझुनू, अलवर, सीकर, नागौर, टोंक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Alert Today : उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र बना हुआ है, इसके प्रभाव से आने वाले चार से पांच दिनों में पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है । इस दौरान भारी बारिश, ओलावृष्टि के साथ बिजली गिरने चमकने और तेज हवाओं का अनुमान है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग की मानें जयपुर, भरतपुर, दौसा जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन, वज्रपात के साथ मध्यम से भारी वर्षा (हवा की गति 30 40 KMPH) को लेकर ऑरेंज अलर्ट और झुंझुनूं, अलवर, सीकर, नागौर, टोंक, अजमेर, करौली जिलों में कहीं कहीं पर तेज सतही हवा (20 30 KMPH)/मेघगर्जन / वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान मौसम विभाग ने जयपुर, भरतपुर जिलों में कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसमें भारी बारिश, ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अनुमान है।वहीं झुंझुनू, अलवर, सीकर, नागौर, टोंक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत गरज/बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल जुलाई अंत तक पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों और पश्चिमी राजस्थान कुछ भागों में जोरदार बारिश का दौर चलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews