Rajasthan Weather : मंगलवार से दिखेगा नए सिस्टम का असर, छाएंगे बादल, 4 संभागों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

31 मार्च से 3 अप्रैल तक राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों बादल छाए रहने की संभावना है। 2 और 3 अप्रैल को 4 संभागों में बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते प्रदेश में एक बार फिर बादल बारिश की स्थिति बनने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार से गुरूवार तक 4 संभागों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

बादल बारिश के बाद 3-4 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में तापमान 40 डिग्री व 5-6 अप्रैल को 42 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की संभावना है। 4 से 10 अप्रैल तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग 3 से 7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है.

4 संभागों में बादल बारिश का अलर्ट

  • जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में 31 मार्च से 3 अप्रैल को बादल छाए रहने व उदयपुर कोटा संभागों में 2 अप्रैल तथा जयपुर,अजमेर एवं कोटा संभागों में 3 अप्रैल को कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, शेष भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
  • 2 अप्रैल को बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और कोटा में जबकि 3 अप्रैल को अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना जताई गई है।  उत्तर राजस्थान में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30kmph चल सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहेगा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
  • न्यूनतम निन्म्तम तापमान फ़तेहपुर में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 06 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
  • कोटा न्यूनतम तापमान रविवार को सिर्फ 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस कम था। चूरू में 6.6 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 11.5 डिग्री सेल्सियस और जैसलमेर में 6.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 15.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews