Rajasthan Weather : 24 घंटे बाद करवट लेगा मौसम, नया सिस्टम होगा एक्टिव, फिर बादल-आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक,शुक्रवार शनिवार को भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार है।
mp Weather

Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम में गुरूवार से बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आगामी 24 घंटे में राज्य में चल रहे भीषण हीटवेव तथा ऊष्णरात्री का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

खास करके जोधपुर, बीकानेर कोटा संभाग में कहीं-कहीं तीव्र हीटवेव की प्रबल संभावना है।आज बुधवार को दो जिलों में लू का ऑरेंज और 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।11-12 को बादल बारिश व आंधी का असर देखने को मिलेगी लेकिन 14-15 अप्रैल से तापमान में दोबारा वृद्धि होगी। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में एक और हीटवेव का दौर शुरू होने के संकेत हैं।

10-11 अप्रैल को फिर बादल बारिश

10-11 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में मेघगर्जन, आंधी, हल्की बारिश होगी। इसके असर से तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार शनिवार को भरतपुर, बीकानेर और जयपुर संभाग के 14 जिलों में बादल छाने, आंधी चलने और हल्की बारिश होने के आसार है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य में अति ऊष्ण लहर/ ऊष्ण लहर / गर्म रात्रि दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर मे 46.4 डिग्री सेल्सियस औसत से 7.6 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया ।
  • सर्वाधिक निन्म्तम तापमान अजमेर मे 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया |
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 05 से 65 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
  • वर्तमान में जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। शेष अधिकांश भागों में 42 से 44 डिग्री (सामान्य से 3-8 डिग्री ऊपर )है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews