
उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के चलते राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है।हालांकि अगले तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।लेकिन इसके बाद अधिकतर क्षेत्रों में तापमान तेजी से गिरने और कोहरा छाने की प्रबल संभावना है। खास करके उत्तरी भागों श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर तथा झुंझुनू में आगामी 2 दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के आसार है
शनिवार को राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा निम्नतम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस फतेहपुर(सीकर) में दर्ज किया गया। पिछले 2 दिन से माउंट आबू का न्यूनतम तापमान भी 5.0 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। फतेहपुर में 8.4, सीकर में 11.8, चित्तौड़गढ़ में 9.6 ,चूरू में 10.2 डिग्री , बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के नजदीक और जयपुर में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इन जिलों में कोहरे की चेतावनी
रविवार सोमवार को गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, चूरू और झुंझुनू में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने की संभावना है। NH-11 पर जयपुर-भरतपुर, जयपुर-सीकर , सीकर बीकानेर, NH-8 पर जयपुर-अलवर मार्ग ,NH-15 पर बीकानेर-हनुमानगढ़ और NH-65 पर नागौर-चूरू मार्ग पर कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, माउंट आबू लगातार प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

