Rajasthan Weather : प्रदेश में फिर बादल-बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज रफ्तार से हवा, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

30-31 मार्च को मौसम साफ रहेगा लेकिन अप्रैल के पहले हफ्ते में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद तापमान बढ़ेगा और गर्मी लू का अहसास होने लगेगा।
IMD Weather Update

Rajasthan Weather Update :अप्रैल के पहले हफ्ते में राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 1 से 3 अप्रैल के बीच 2 संभागों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।

जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, 31 मार्च से 3 अप्रैल तक उदयपुर और कोटा संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। 2-3 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने व शेष भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। उत्तर राजस्थान में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं 20-30kmph चल सकती है।

पहले हफ्ते में बादल बारिश, दूसरे में चलेगी लू

  • 2 और 3 अप्रैल को बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, राजसमंद और उदयपुर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
  • 3 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में तापमान 40 डिग्री व 5-6 अप्रैल को 42 डिग्री से ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।
  • 4 से 10 अप्रैल तक अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क और साफ रहा।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान भीलवाड़ा में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • न्यूनतम तापमान हनुमानगढ़ संगरिया में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 45 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews