Rajasthan Weather Update: इन जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट, बिजली चमकेगी व तेज हवाएं चलेंगी, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today 28 February 2024 : मार्च का महीना शुरू होने वाला है बावजूद इसके मौसम में बदलाव का खेल जारी है , सर्दी अभी तक पूरी तरह से गई नहीं है, रात के समय लोग अभी भी रजाई का इस्तेमाल कर रहे हैं, मौसम विभाग की माने तो अभी हालात कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहने वाले हैं।

नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के कई जिलों को प्रभावित करेगा 

राजस्थान मौसम विभाग ने जारी मौसम अपडेट में बताया कि आने वाले तीन दिन राज्य के लोगों के लिए परेशान करने वाले हैं, मौसम विभाग के मुताबिक 29 फरवरी और 1 मार्च की मध्य रात्रि एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जो मौसम में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

बादल गरजने, बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने की संभावना 

IMD ने कहा कि ये पश्चिमी विक्षोभ पिछले पश्चिमी विक्षोभ से बहुत ज्यादा ताकतवर है जिसके कारण शुक्रवार 1 मार्च को राज्य के कई जिलों में तेज भारी बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने बादल गरजने, बिजली कड़कने, तेज हवाएं चलने, आंधी तूफ़ान जैसे हालत बनने की संभावना जताई है।

ये जिले होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित 

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के जिलों में तेज बारिश और कुछ जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई है, मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जयपुर, बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, चुरू, सवाई माधोपुर, सीकर, भरतपुर सहित कई अन्य जिलों में भारी बारिश होगी और झुंझुनू, श्री गंगानगर, चुरू सहित कुछ अन्य जिलों में ओलावृष्टि होगी।

ऐसा रहा पिछले 24 घंटों का हाल 

पिछले 24 घंटों के मौसम की जानकारी देते हुए राजस्थान मौसम विभाग ने बताया कि 26 फरवरी सोमवार को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को देखा गया, बादलों का आवाजाही आसमान पर दिखाई दी, मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक 9 जिलों में इस दौरान बारिश दर्ज की गई जिसके कारण सर्दी बढ़ गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews