48 घंटों बाद फिर बदलेगा राजस्थान का मौसम, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश के आसार, दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड, जानें IMD अपडेट

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : दिवाली से पहले एक बार फिर राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  2- 3 दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के संकेत है जिसका असर प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से 9-10 नवंबर को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।  वही प्रदेश में दिवाली बाद ठंड का असर तेज होेगा और तापमान में गिरावट आएगी।

9-10 नवंबर को बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आगामी 9 से 10 नवंबर को प्रदेश में बारिश की संभावना है। रविवार से मौसम में बदलाव आएगा और 16 से 18 अक्टूबर के बीच उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से 15 अक्टूबर से पोस्ट मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। फिलहाल सीमाई क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और मौसम शुष्क बना हुआ है।माउंट आबू,उदयपुर,सीकर,चूरू सहित कई जिलों में ठंड का असर भी साफ पर देखा जा रहा है।

दिवाली बाद बढ़ेगी ठंड

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने और हवा में बदलाव के कारण अगले 3-4 दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है। 8 और 9 नवंबर को राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई  गई है। हालांकि उसके अलावा आगामी 7 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।वही आज मंगलवार बुधवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास ही दर्ज किया जा सकता है।फिलहाल राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है।दिवाली बाद ठंड के बढ़ने के संकेत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews