Rajasthan Weather: आज कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ से 48 घंटों में फिर बदलेगा मौसम, बादलों की आवाजाही, 4 संभागों में बारिश के आसार

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today

Rajasthan Weather Update Today : नए साल से पहले अगले 48 घंटों में राजस्थान के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। तापमान में गिरावट और घना कोहरे के बाद अब प्रदेश में बारिश की दस्तक होने की संभावनाएं बन रही है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विॆक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके असर से मौसम में बदलाव आएगा और नमी बढ़ेगी। इस दौरान कोहरे का असर कम होगा और बादल छाएंगे, वही 31 दिसंबर और 1 जनवरी को जिलों में बारिश भी होने के आसार है।आज शुक्रवार को एक दर्जन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को सक्रिय होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे बाद 31 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में और पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश के आसार है, वही एक जनवरी को भी जयपुर उदयपुर, कोटा, बीकानेर , अजमेर और भरतपुर में बारिश के साथ नए साल की शुरूआत होने की उम्मीद है।

आज शुक्रवार को कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार को उत्तरी,पूर्वी भागों में आगामी कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है। आज शुक्रवार को भरतपुर, धौलपुर, झुंझुनू, बीकानेर, चूरू और पाली के लिए कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया, वही आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होगा जो 31 तक एक्टिव होगा, जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और कई संभागों में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान है।जनवरी में तापमान के गिरने से तेज ठंड के साथ शीतलहर चलने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर, कोटपूतली केशाहजहांपुर और सिरोही जिले के हिल स्टेशन माउंट आबू में घना कोहरा देखने को मिला। फतेहपुर में तो घने कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है।वही वहीं माउंट आबू में भी पारा 0 डिग्री से नीचे चला गया है, जिसकी वजह से पेड़ पौधों और मैदानों में बर्फ की परत जमी नज़र आने लगी।कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से पहुंची तो कई रद्द रही। इसके अलाव कई फ्लाट्स को भी डायवर्ट करना पड़ा। फिलहाल 30 दिसंबर तक मौसम के यूहीं बने रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews