Rajasthan Weather :आज 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली और तेज हवा, मौसम विभाग की चेतावनी,अगस्त से फिर बदलेगा वेदर

कोटा, उदयपुर, संभाग में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के मध्यम से तेज बारिश और जयपुर बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन तक हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।
rajasthan weather

Rajasthan Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने नए लो-प्रेशर सिस्टम और मानसून की बढ़ती सक्रिय के चलते फिलहाल 4 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। चार-पांच दिन तक उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।इधर, अगस्त के प्रथम सप्ताह में भी राज्य में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने से झमाझम बारिश के आसार है।आज 16 जिलों में बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक  आज मंगलवार जालोर, टोंक, जैसलमेर और श्रीगंगानगर मेघगर्जन वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट तो अजमेर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग तो पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। फिलहाल अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जरी रहेगा। अगस्त के पहले सप्ताह में बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, सिरोही, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, झालावड़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी।

अगस्त से फिर बढ़ेगी मानसून की गतिविधियां

  • मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल गया और उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। मानसून की ट्रफ लाइन कोटा बीकानेर से होकर गुजर रही है, ऐसे में अगस्त के पहले हफ्ते में मानसून की गतिविधियां बढ़ने से बारिश का अगला दौर शुरू होगा। पूर्वी राजस्थान में आगामी 5 से 7 दिन अधिकांश भागों में मानसून के सक्रिय रहने तथा बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।
  • अगस्त के पहले हफ्ते में राज्य में पुनः मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।कोटा, उदयपुर, संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश व एक या दो स्थानों पर अति भारी बारिश, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश और जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews