राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 5.8 करोड़ फर्जी राशन कार्ड रद्द, चेक कर लें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं!

80.6 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करने वाली पीडीएस प्रणाली में सुधार के तहत आधार के जरिये सत्यापन और इलेक्ट्रॉनिक रूप से ई-केवाईसी की व्यवस्था से 5.8 करोड़ नकली राशन कार्ड हटाए जा सके हैं।
ration card e-kyc

Fake Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। केन्द्र सरकार ने 5.8 करोड़ राशन कार्ड जन वितरण प्रणाली प्रणाली से हटा दिए गए हैं। आधार एवं eKYC प्रणाली के माध्यम से सत्यापन कराने के बाद लगभग पांच करोड़ 80 लाख से अधिक राशन कार्ड फर्जी पाए गए हैं, जिन्हें केन्द्र सरकार ने रद्द कर दिया है।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय ने बताया कि 80.6 करोड़ लाभार्थियों को सेवा प्रदान करने वाली पीडीएस प्रणाली में सुधार के तहत आधार के जरिये वेरिफिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक रूप से ई-केवाईसी की व्यवस्था से 5.8 करोड़ नकली राशन कार्ड हटाए जा सके हैं। इससे सुनिश्चित हुआ है कि केवल पात्र व्यक्ति ही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMJKAY) और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में शामिल हों।आधार प्रमाणीकरण का उपयोग अभी कुल खाद्यान्न के लगभग 98% वितरण के लिए किया जा रहा है जिससे अपात्र लाभार्थियों को हटा कर हेरा-फेरी की आशंका कम कर दी गई है।

पूरे देश में 5.33 लाख ePoS मशीनें

अब तक 20.4 करोड़ राशन कार्ड डिजिटल हो चुके हैं, इनमें से 99.8% राशन कार्ड आधार से जुड़े है और 98.7% लोगों का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी हो चुका है। पीडीएस लाभार्थियों में से 64 प्रतिशत का सत्यापन हो चुका है, बाकी लाभार्थियों के लिए देशभर में राशन दुकानों पर प्रोसेस जारी है। इतना ही नहीं सरकार ने पूरे देश में 5.33 लाख ePoS मशीनें लगाई हैं और इन मशीनों से आधार के जरिए पहचान की जाती है और राशन दिया जाता है। इससे गलत कार्ड से राशन लेना बंद हो गया है।

31 दिसंंबर से पहले करवा लें ईकेवायसी

केंद्र सरकार की ओर से अंत्योदय अन्न योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को गेहूं, चावल जैसे खाद्यान मुहैया करवाई जा रही है, ऐसे में केन्द्र सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों को e-KYC कराना अनिवार्य किया गया है।जिन व्यक्तियों ने अभी तक eKYC नहीं कराया है, वे अपनी नजदीकी के PDS दुकान या वसुधा केंद्र में जाकर 31 दिसंबर 2024 तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं।निश्चित समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी ना कराने पर पात्र लाभुक का राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है, ऐसे में वे सरकार की ओर से मिलने वाले राशन से वंचित हो जाएंगे।राशन कार्ड eKYC के साथ लाभार्थी को मोबाइल नंबर लिंक करना होगा।लाभार्थी अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट या चेंज करवा सकते हैं।

राशन कार्ड में नाम ऑनलाइन पता कैसे करे ?

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NSFA ) वेबसाइट को ओपन कर सर्च गूगल बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करे।
  • राशन कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करे उसके बाद राज्य पोर्टल पर राशन कार्ड विवरण को सेलेक्ट करना है।
  • सभी राज्यों का लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, इसमें अपना राज्य का नाम ढूंढे और उसे सेलेक्टे करे।
  • राज्य को सेलेक्ट करने पर उस राज्य के सभी जिलों का लिस्ट ओपन हो जाएगा।
  • यदि आप किसी गांव से है तो विकासखंड लिस्ट और यदि आप किसी शहर से है तो नगरी निकाय लिस्ट में अपना गांव या शहर का नाम खोज कर उसे सेलेक्ट करे।
  • विकासखंड या नगरी निकाय को चुनेंगे तो स्क्रीन पर विकासखंड या नगरी निकाय के अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानो का नाम लिस्ट ओपन हो जाएगा।
  • लिस्ट में राशन दुकान का नाम व राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करे।
  • राशन दुकान का नाम व राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करने पर सभी राशन कार्ड धारको का नाम लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • इस लिस्ट में राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, लिंग, कार्ड का प्रकार, पता, दुकान क्रमांक जानकारी दिया रहता है।
  • राशन कार्ड नाम लिस्ट में अपने राशन कार्ड का नाम पता कर सकते है।
  • अगर आपको नाम मिलता है तो ठीक है और नाम न मिलने पर हो सकता है कि आपका नाम राशन कार्ड से कट चुका है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews