RBI MPC Meeting: एक बार फिर ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा लगी हाथ, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

RBI MPC Meeting: एक बार फिर ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा लगी हाथ, RBI ने रेपो रेट में नहीं किया बदलाव

RBI MPC Meeting: एक बार फिर ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को निराशा का सामना पड़ रहा है। दरअसल एक बार फिर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति यानी ने रेपो रेट में यानी नीतिगत ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है ,जिसका मतलब है कि अभी भी रेपो रेट 6.50 फीसदी है। इसकी जानकारी रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को दी।

इस दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ‘MPC ने वृहद आर्थिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए बहुमत से रेपो रेट को स्थिर रखने का निर्णय लिया है।’ जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि MPC के 6 सदस्यों में से 5 ने रेपो रेट में बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया।

रेपो रेट का स्तर:

दरअसल मौद्रिक नीति समिति की तीन दिनों की बैठक के बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास आज नतीजों की जानकारी साझा कर रहे थे। जिस दौरान उन्होंने बताया कि एमपीसी ने नीतिगत ब्याज दर को 6.50 फीसदी पर स्थिर रखने का निर्णय किया है।

दरअसल RBI MPC की यह लगातार सातवीं बैठक है, जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे पहले आखिरी बार 14 महीने पहले यानी फरवरी 2023 में रिजर्व बैंक की एमपीसी ने नीतिगत ब्याज दर में बदलाव किया था। जानकारी दे दें कि उस दौरान आरबीआई ने रेपो रेट को बढ़ाकर 6.50 फीसदी किया था।

वित्त वर्ष 2024-25 की यह पहली बैठक थी:

जानकारी दे दें कि रिजर्व बैंक की एमपीसी की यह बैठक 3 अप्रैल को शुरू की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को यानी आज यह मीटिंग समाप्त हुई है। आपको बता दें कि आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक हर वित्त वर्ष में दो-दो महीने के अंतराल पर कुल छह बैठकें होती हैं। जिसके चलते यह हाल ही में 1 अप्रैल 2024 से शुरू हुए वित्त वर्ष 2024-25 की पहली एमपीसी की बैठक थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews