RBI Repo Rate: आज RBI की MPC की तीन दिवसीय बैठक का अंतिम दिन, EMI सस्ती होगी या नहीं आज होगा एलान

RBI Repo Rate: लंबे समय से EMI सस्ती होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए आज एक बड़ा दिन है। दरअसल आज RBI की मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक आज समाप्त हो रही है।
RBI Repo Rate: आज RBI की MPC की तीन दिवसीय बैठक का अंतिम दिन, EMI सस्ती होगी या नहीं आज होगा एलान

RBI Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक, जो 6 अगस्त 2024 को शुरू हुई थी, आज समाप्त हो रही है। दरअसल आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास आज, 8 अगस्त 2024, को इस बैठक में लिए गए निर्णयों का ऐलान करेंगे। वहीं यह निर्णय आम जनता और बाजार के लिए महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इससे यह तय होगा कि EMI सस्ती होगी या नहीं।

मौद्रिक नीति समिति की बैठक

दरअसल आरबीआई की इस बैठक में मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने भारतीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया है। जानकारी के अनुसार मुख्य ध्यान महंगाई दर और आर्थिक अस्थिरता पर केंद्रित था। पिछले कुछ महीनों में महंगाई दर का बढ़ता स्तर आरबीआई के लिए एक प्रमुख चिंता का विषय रहा है। विशेष रूप से खाद्य महंगाई में आई वृद्धि ने स्थिति को और भी जटिल बना दिया है।

जानिए कितनी है अभी महंगाई दर?

वहीं महंगाई दर अभी भी आरबीआई के 4 फीसदी के लक्ष्य से ऊपर बनी हुई है। बता दें कि जून 2024 में खुदरा महंगाई दर 5.08 फीसदी तक पहुंच गई थी, जिसमें खाद्य महंगाई का बड़ा हिस्सा था। जून 2024 में खाद्य महंगाई दर 9.36 फीसदी पर रही, जबकि जून 2023 में यह 4.31 फीसदी थी। सब्जियों और दालों की कीमतों में बढ़ोतरी ने आरबीआई की चिंता को और बढ़ा दिया है। जून में सब्जियों की महंगाई दर 29.32 फीसदी और दालों की महंगाई 16.07 फीसदी रही है।

जानकारी दे दें कि पिछले महीने गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि मौजूदा आर्थिक अस्थिरता और महंगाई दर के 5 फीसदी से ऊपर होने के कारण ब्याज दरों में कटौती की बात करना अभी ठीक नहीं होगा। दरअसल उन्होंने स्पष्ट किया था कि भारत सहित वैश्विक आर्थिक हालात अनिश्चित हैं, इसलिए ब्याज दरों में कटौती पर विचार करना फिलहाल उचित नहीं है। दास ने यह भी बताया था कि आरबीआई का लक्ष्य महंगाई दर को 4 फीसदी पर लाना है, जबकि मौजूदा महंगाई दर 5 फीसदी से अधिक है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews