शिक्षकों-कर्मियों के लिए राहत भरी खबर, जुलाई के वेतन पर अपडेट, जल्द होगा भुगतान, प्रक्रिया शुरू

शिक्षकों को जल्द जुलाई के वेतन का भुगतान किया जाएगा। वित्त विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है और अब शिक्षा विभाग को इस मद में राशि जारी होने का इंतजार है।
salary news

Bihar Teacher salary Payment : बिहार में सर्व शिक्षा अभियान के तहत आने वाले शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है।जून महीने के वेतन के बाद अब जल्द ही जुलाई का वेतन शिक्षकों के खाते में जारी होने वाला है। वेतन भुगतान के लिए राशि जारी करने के लिए वित्त विभाग ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है और अब बस शिक्षा विभाग को राशि जारी होने का इंतजार है। इसके बाद शिक्षकों के खाते में राशि भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

जल्द मिलेगा 2 लाख शिक्षकों को जुलाई का वेतन

दरअसल, बीते दिनों सर्वशिक्षा अभियान के दायरे में आने वाले दो लाख से अधिक शिक्षकों का जून का वेतन जारी किया गया है और अब शिक्षकों को जुलाई के वेतन का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वित्त विभाग से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है और अब शिक्षा विभाग को इस मद में राशि जारी होने का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग से राशि की स्वीकृति आते ही यह राशि जिलों को भेज दी जायेगी।

वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ मिलेगी सैलरी

खास बात यह है कि वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ अगस्त में दिया जाना है।यह राशि जुलाई के वेतन में जुड़कर मिलती है यानि शिक्षकों के खाते में बढ़ा हुआ वेतन आएगा।इधर, छठे चरण के नियोजित शिक्षकों को प्रशिक्षण अवधि  समाप्त होने के बाद वेतन का इंतजार है।सूत्रों की मानें तो  शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां कर ली है, जल्द ही इस पर भी फैसला होने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews