कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, जल्द इतनी बढ़ेगी सैलरी, मिलेगा प्रमोशन का भी लाभ, जानें अपडेट

employees news

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों देश के सरकारी और निजी कर्मचारियों को एक के बाद एक बड़े तोहफे मिल रहे है। एक तरफ कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ रहा है को दूसरी तरफ नए वेतनमान, उच्च वेतनमान समेत अन्य लाभों का ऐलान हो रहा है। इसी कड़ी में अब देश की बड़ी आईटी कंपनियों में से एक विप्रो (Wipro) ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। इसके तहत कंपनी हर तीन महीने में सैलरी बढ़ाएगी और प्रमोशन का लाभ भी मिलेगा।

यह भी पढ़े.. MP News: लापरवाही पर एक और एक्शन, 2 शिक्षक निलंबित, 4 कर्मचारियों को नोटिस

विप्रो के चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर एवं मैनेजिंग डाइरेक्टर थिएरी डेलापोर्टे (Wipro CEO Thierry DE LaPorte) ने जून तिमाही का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करने के बाद ऐलान किया है कि विप्रो में अब हर कर्मचारियों को तिमाही आधार पर प्रमोशन (Quarterly Promotion) मिलेगा और इसकी शुरुआत जुलाई यानी इसी महीने से हो जाएगी। वही विप्रो हर तीन महीने पर कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ाने (Quarterly Salary Hike) वाली है। इसका लाभ कर्मचारियों को अगली तिमाही यानी सितंबर से मिलने लगेगा।

विप्रो ने अपनी घोषणा में कहा गया है कि कंपनी ने अब से कर्मचारियों को तीन महीने में उनके काम और परफॉर्मेंशन के मुताबिक उनकी सैलरी में इंक्रीमेंट और प्रमोशन देने का फैसला किया है,कंपनी को उम्मीद है कि तिमाही प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट की उनकी पॉलिसी काम करेगी और कर्मचारियों को रोकने में उन्हें सफलता हासिल होगी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी, जानें अपडेट

बता दे कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान विप्रो ने टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों से भी ज्यादा हायरिंग की और इससे कर्मचारियों की संख्या 15,446 बढ़ी और 30 जून 2022 तक इनकी संख्या बढ़कर 2,58,574 पर पहुंच गई। वही कंपनी छोड़ने वालों की दर मार्च तिमाही के 23.8 फीसदी से कुछ कम होकर 23.3 फीसदी रही। जून तिमाही में टैक्स भरने के बाद 2,563.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ, जो साल भर पहले यानी जून 2021 तिमाही के 3,242.6 करोड़ रुपये की तुलना में 20.93 फीसदी कम है। वही राजस्व जून तिमाही में सालाना आधार पर 15.51 फीसदी बढ़कर 22,001 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, ऐसे में तिमाही आधार पर इसमें 2.98 फीसदी की तेजी आई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews