
Pensioner Pension Portal: देश के पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। केन्द्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने पेंशनर की सुविधा के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ मिलकर एक नया एकीकृत पेंशनर पोर्टल (भविष्य पोर्टल) शुरू किया है।इसकी मदद से पेंशनर्स घर बैठे ही अपनी मासिक पेंशन स्लिप देख सकते हैं और बकाये की जानकारी पा सकते है।इसके अलावा लाइफ सर्टिफिकेट का स्टेटस और फॉर्म-16 भी जमा कर सकते हैं।
इस पोर्टल को बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के बैंक अकाउंट में पेंशन पाने वाले पेंशनर्स इसे इस्तेमाल कर सकते है।इससे पेंशन मंजूरी के बारे में एसएमएस या ईमेल से सूचित किया जाएगा जिससे उन्हें पूरे प्रोसेस की जानकारी मिलती रहेगी।इसमें रिटायर होने वाले व्यक्ति को अपने डॉक्यूमेंट ऑनलाइन डिपॉजिट करने से लेकर उसे डिजिलॉकर में भेजने और इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में PPO जारी करने तक की फैसिलिटी है।
क्या है भविष्य पोर्टल
- भविष्य प्लेटफॉर्म पोर्टल का एक प्रमुख घटक है, जिसका लक्ष्य पेंशन प्रोसेसिंग और भुगतान के इंड टू इंड डिजिटलाइजेशन करना है, जो रिटायर्ड व्यक्ति की ओर से इलेक्ट्रॉनिक तौर पर PPO जारी करने और डिजिलॉकर में जाने तक ऑनलाइन सबमिट करने की सुविधा देता है।पोर्टल में एक भविष्य पोर्टल और CPENGRAMS एक ऑनलाइन शिकायत सिस्टम हैं।
- यह पोर्टल स्पेशल तौर पर पेंशन प्रोसेसिंग और पेमेंट सिस्टम को पूरी तरह से डिजिटल करने के लिए बनाया गया है।इसका प्रमुख लक्ष्य पेंशन रिलेटेड सर्विस को लेकर ट्रांसपैरेंसी और इफिसिएंसी लाना है।पेंशनर्स को उनकी पेंशन मंजूरी की प्रगति के बारे में एसएमएस या ईमेल के माध्यम से भी सूचित किया जाएगा।
पेंशनरों को मिलेंगे ये लाभ
- पेंशन से लेकर पेमेंट तक का सारा प्रोसेस डिजिटल होगा।
- सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
- रिटायर्ड कर्मचारियों को मोबाइल या ईमेल के माध्यम से पेंशन का क्या स्टेटस है, जान पाएंगे।
- पेंशन कोष की बाकी राशि की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।
- पेंशन स्लिप, फॉर्म-16, जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस जांच सकेंगे।
- पोर्टल के जरिए पेंशन देने वाले बैंक को भी बदल सकते हैं।
- रिटायर होने वाले को अपने दस्तावेज ऑनलाइन जमा करने से लेकर इलेक्ट्रॉनिक रूप में पेंशन भुगतान आदेश (PPO) जारी करने और उसे डिजिटल लॉकर (Digilocker) में भेजने तक की सुविधा है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

