School Holiday : ठंड व कोहरे के चलते यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद, DM का आदेश जारी, जानें कब तक रहेगी छुट्टी

कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 से 3 दिन और अवकाश घोषित किया गया है हालांकि जालौन और कानपुर के स्कूलों का समय बदला गया है।इस संबंध में डीएम ने अलग अलग आदेश जारी किए है।
school holiday

School Holidays 2025 : कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश और समय परिवर्तन के आदेश जारी किए हैं। सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. के निर्देश पर आज सोमवार को जनपद के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, परिषदीय, मान्यता प्राप्त, अशासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए अवकाश रहेगा।सुल्तानपुर में कक्षा 8 तक के विद्यालयों में भी सोमवार को रहेगा।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में 24 दिसंबर तक स्कूल बंद

  • अम्बेडकरनगर जिलाधिकारी के निर्देश पर 22. 23 और 24 दिसंबर 2025 को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी शिक्षण संस्थान इंटरमीडिएट स्तर तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक संचालित समस्त विद्यालयों पर लागू होगा।
  • अमेठी में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 22 दिसम्बर से 24 दिसंबर तक बंद रहेंगे।फर्रुखाबाद जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी 22 और 23 दिसंबर को कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।
  • मेरठ जिला प्रशासन ने नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों में दो दिन 22 और 23 दिसंबर का अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
  • रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशों के अनुसार प्री-प्राइमरी से कक्षा-8 तक संचालित समस्त परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय मान्यता प्राप्त तथा समस्त बोर्ड्स एवं समस्त माध्यमों के विद्यालयों में 22 और 23 दिसम्बर को अवकाश रहेगा।

कानपुर व जालौन के स्कूलों का समय बदला

कानपुर के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जारी आदेश के अनुसार, सोमवार से नर्सरी से 12 वीं तक के समस्त बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे।जालौन डीएम राजेश कुमार पांडेय के आदेशानुसार, अब नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 22 दिसंबर, सोमवार से सुबह 9 बजे के बजाय 10 बजे से संचालित होंगे। यह आदेश सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू होगा।स्कूल बंद या संचालन से जुड़ा अंतिम निर्णय संबंधित जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार ही मान्य होगा।

दिसंबर अंत में भी पड़ेंगी ये छुट्टियां

21 और 28 दिसंबर को साप्ताहिक अवकाश रविवार होने के चलते पूरे देश में स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 से 26 दिसंबर के बीच क्रिसमस फेस्टिवल के चलते मेघालय, मिजोरम, तेलंगाना समेत कई राज्यों में स्कूल बंद रहने की संभावना है।26 दिसंबर को हरियाणा में गुरु ऊधम सिंह जयंती और 27 दिसंबर को उत्तर प्रदेश में गुरु गोविंद सिंह जयंती के चलते अवकाश रहेगा।

DM ORDER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews