Russia-Ukraine Crisis : कंट्रोल रूम स्थापित, भारतीय दूतावास ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

Russia-Ukraine Crisis : कंट्रोल रूम स्थापित, भारतीय दूतावास ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। यूक्रेन (Russia-Ukraine Crisis) में फंसे भारतीयों के लिए भारत सरकार चिंतित है और लगातार हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs Government of India) ने आज गुरुवार को 24X7 के लिए एक कंट्रोल रूम दिल्ली में स्थापित किया है और हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं इसी तरह यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy in Kyiv, Ukraine) ने भी आज गुरुवार को एक एडवाइजरी जारी की करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अपने ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करते हुए पोस्ट शेयर की है जिसमें बताया गया है कि हम यूक्रेन की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए 24 X 7 के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित कर रहे हैं। पोस्ट में प्रवक्ता ने हेल्पलाइन नंबर भी दिए हैं। जिसे किसी भी समय प्रयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – Russia – Ukraine Crisis : यूक्रेन में मार्शल लॉ घोषित, राष्ट्रपति ने की घर में रहने की अपील

उन्होंने कीव में स्थित भारतीय दूतावास दूतावास द्वारा यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए जारी की गई एडवाजइरी को भी पोस्ट किया है। पोस्ट के साथ भारतीय दूतावास द्वारा जारी किये गए हेल्पलाइन नंबर +38 0997300428, +38 0997300483, +38 0933980327, +38 0635917881, +38 0935046170 भी जारी किये हैं।

ये भी पढ़ें – Russia-Ukraine Crisis: रूसी गोलाबारी से 7 की मौत-9 घायल, साइबर अटैक से कई सरकारी वेबसाइट हैक, 2 शहरों पर कब्जे का दावा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews