Salman Khan Marriage : सलमान खान..मुझसे शादी करोगे, हॉलीवुड हसीना ने किया प्रपोज

Salman Khan Marriage : सलमान खान..मुझसे शादी करोगे, हॉलीवुड हसीना ने किया प्रपोज

Salman Khan Marriage : तो क्या सलमान खान शादी करने जा रहे हैं ? उनसे सबसे पूछा जाने वाला सवाल यही है कि ‘आप शादी कब कर रहे हैं।’ लेकिन इस बार ये सवाल कुछ अलग अंदाज़ में पूछा गया है और जिसने पूछा है वो बला की हसीन है। इस हसीना ने सलमान खान को सबसे सामने शादी के लिए प्रपोज़ कर दिया।

अबू धाबी में सलमान खान ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2023’ (International Indian Film Academy Awards 2023) के लिए पहुंचे हैं। आईफा अवार्ड्स (IIFA Awards 2023) के मौके पर उन्होने मीडिया से बात की। इसी दौरान एक सुंदरी ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। उसने कहा कि ‘मैं इतनी दूर हॉलीवुड से आई हूं…आपसे सिर्फ ये सवाल करने। मैंने जिस पल आपकोदेखा है, तभी से मुझे आपसे मोहब्बत हो गई है।’ इतना सुनते ही सलमान ने उन्हें टोकते हुए ध्यान भटकाने की कोशिश की और कहा ‘आप शाहरुख खाने की बात कर रही हैं न।’ इसपर लड़की ने कहा ‘मैं सलमान खान की बात कर रही हूं..क्या आप मुझसे शादी करेंगे’? इस सवाल पर सलमान ने कहा कि ‘मेरे शादी के दिन चले गए हैं…आपको मुझसे 20 साल पहले मिलना चाहिए था।’

जिस लड़की ने सलमान खान को शादी के लिए प्रपोज़ किया, उसका नाम एलीना खलफीह है जो बला की खूबसूरत हैं। ये एक हॉलीवुड होस्ट हैं और यहां उन्होने सबके सामने सलमान से ये बात कही। ये अवॉर्ड फंक्शन अबू धाबी के यास आईलैंड में आयोजित हो रहा है और यहां फिल्मी सितारों का मजमा लगा हुआ है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani के अकाउंट से शेयर किया गया है और ये अब तेजी से वायरल हो रहा है। 57 साल के सलमान खान के इश्क के किस्से तो हमेशा खूब चर्चित रहे हैं लेकिन कई बार उनकी शादी की अटकलें गलत ही साबित हुई। मगर इस उम्र में भी लड़कियों में उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है और सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी उनकी फीमेल फेन्स की भरमार है। इस वीडियो से एक बार फिर साबित होता है कि सलमान खान का जादू कितना सिर चढ़कर बोलता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews