SBI Clerk Application 2021: आज भारतीय स्टेट बैंक में क्लर्क पदों के आवेदन के लिए आखिरी दिन, जानें डिटेल्स

SBI bank alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में क्लेरिक पद के आवदेन (application) के लिए आज आखिरी दिन (last day) है। यदि आप भी एसबीआई में क्लर्क की सरकारी नौकरी (government job) करने के उम्मीदवार हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय स्टेट बैंक में क्लेरिकल कैडर में जूनियर असोसिएट्स के 5000 पदों के लिए आज यानी कि 20 मई 2021 आवेदन का आखिरी दिन है। एसबीआई (State Bank Of India) ने क्लेरिकल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल 2021 को शुरू कर दी गयी थी और इसकी आखिरी तिथि उस वक़्त 17 मई 2021 तय की गई थी। लेकिन बाद में अंतिम तिथि 20 मई 2021 कर दी गयी थी। एसबीआई बैंक में क्लर्क की भर्ती के सभी इसचुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक (official) वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लिकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… शतकवीर हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतों में भी इजाफा, जाने आज के दाम

यदि आप एसबीआई के क्लर्क पद के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको इसके लिए योग्यता भी पता होनी चाहिए। एसबीआई में क्लर्क पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा इस पद के लिए आपको 1 अप्रैल को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से ज़्यादा का नहीं होना चाहिए। एससी/ एसटी, ओबीसी, एक्स सर्विसमेन, पीडब्ल्यूडी, विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को अधिकतम आयु से छूट दी गयी है।

यह भी पढ़ें… उमंग सिंगार पर FIR मामला, कमलनाथ के बंगले पर आज बनेगी कांग्रेस की रणनीति

बता दें कि आज एसबीआई में क्लर्क पद के आवदेन हेतु अप्लिकेशन भरते हुए बैंक द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। इसके अलावा पूरे अप्लीकेशन का प्रिंटआउट 4 जून तक निकाला जा सकेगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews