
School Holiday 2023 : जम्मू के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कश्मीर में बर्फबारी और लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रशासन ने शीतकालीन अवकाशों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान लगभग तीन महीने स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
कब से कब तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू प्रशासन ने स्कूलों के लिए शीतकालीन अवकाश के आदेश घाटी के लिए जारी कर दिए हैं। इसके तहत कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 28 नवंबर से शुरू होगा हालांकि 26-27 नवंबर को भी स्कूल नहीं लगेगा, क्योंकि 26 नवंबर को रविवार और 27 नवंबर सोमवार को गुरु नानक जयंती है, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 11 दिसंबर से शुरू होगा। यह सभी छात्रों के लिए अवकाश का कार्यकाल 29 फरवरी 2024 को समाप्त होगा।
लगभग 3 महीने बंद रहेंगे स्कूल, ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
स्कूल शिक्षा निदेशालय, कश्मीर द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल लगभग तीन महीने तक शीतकालीन अवकाश रखेंगे। कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 28 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक होगा। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश 11 दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक होगा। हालांकि, शिक्षकों को आगामी परीक्षाओं की व्यवस्थाओं के चलते 21 फरवरी को अपने संबंधित स्कूलों में वापस आना होगा। लगातार अवकाश के चलते छात्रों को अब शिक्षक घरों से ही ऑनलाइन पढ़ाएंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

