School Holiday 2025 : फिर अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

राजस्थान, तेलंगाना और कर्नाटक के स्कूलों में छात्रों के लिए दशहरे, दिवाली और भाईदूज के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। आईए जानते है कहां कहां कब कब स्कूल बंद रहेंगे........
school holiday

SCHOOL HOLIDAYS: 17 सितंबर बुधवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर यूपी के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय बंद रहेंगे। सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मान्य होगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 15 सितम्बर सोमवार को अन्वष्टका पर्व के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सभी शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा झारखंड के धनबाद जिले में भी जिउतिया व्रत के चलते सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी स्थानीय अवकाश के तहत दी गई है, जबकि कॉलेजों में प्रतिबंधित अवकाश लागू होगा।

कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में अवकाश

  1. कर्नाटक में दशहरे दिवाली के चलते 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। 7 अक्टूबर से फिर स्कूल खुलेंगे। ये छुट्टियां राज्य के सरकारी और केंद्रीय बोर्ड दोनों स्कूलों पर लागू होंगी।
  2. तेलंगाना में भी 21 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। 4 अक्टूबर को शनिवार पड़ रहा है ऐसे में कई छात्र स्कूल नहीं आते है या छुट्टी करते है तो उन्हें लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। फिर सीधे सोमवार 6 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे।

राजस्थान में दिवाली की छुट्टियों में बदलाव

राजस्थान सरकार ने दिवाली की छुट्टियों की तारीखों में बदलाव किया है।अब दिवाली का अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इससे पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय की गई थीं।हालांकि छुट्टियों की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी 12 दिन का अवकाश था और अब भी 12 दिन का ही रहेगा, सिर्फ तारीखें बदली गई हैं।

सितंबर में रविवार के अलावा इन छुट्टियों का लाभ

सितंबर में रविवार (14, 21 28 सितंबर ) के अलावा भी कई छुट्टियों का लाभ मिलेगा। इसमें 27 सितंबर चौथा शनिवार शामिल है।इसके अलावा 22 सितंबर सोमवार से नवरात्रि शुरू हो रही है, ऐसे में कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश रह सकता है।30 सितंबर मंगलवार को दुर्गा महाष्टमी के चलते पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम में स्कूल बंद रह सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews