School Holiday: छात्रों को राहत, यहां 6 से 19 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

जम्मू व कश्मीर डिवीजन के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 6 जुलाई से 19 जुलाई 2026 तक गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
School Holiday 2026

एक तरफ दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद 1 जुलाई 2026 से स्कूल पूरी तरह से खुल गए हैं, वही दूसरी तरफ भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में दो हफ्ते की गर्मी की छुट्टियां (समर वेकेशन) घोषित कर दी है।

स्कूल शिक्षा निदेशालय के जारी आदेश के अनुसार, जम्मू (विंटर जोन) और कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 6 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे। सभी कक्षाएं (प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी तक) 20 जुलाई 2026 से दोबारा नियमित रूप से शुरू होंगी।

आदेश के दायरे में आने वाले सभी शिक्षण संस्थान निर्धारित तिथि में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए बंद रहेंगे। निदेशालय ने इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बता दें कि बढ़ते तापमान और अभिभावकों व छात्रों की मांग पर राज्य सरकार ने दो सप्ताह की छुट्टियों की घोषणा की है।

पश्चिम बंगाल में 6 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित

पश्चिम बंगाल सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के मौके पर 6 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस मौके पर पूरे राज्य में सरकारी ऑफिस और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट बंद रहेंगे।

जुलाई में पड़ेंगे 4 रविवार

जुलाई में देश भर के सभी स्कूलों में 4 साप्ताहिक रविवार की छुट्टियां रहेंगी, जो 5, 12, 19 और 26 जुलाई को पड़ रही हैं। 16 जुलाई को ओडिशा व मणिपुर में रथ यात्रा और 31 जुलाई को पंजाब व हरियाणा में शहीद उधम सिंह शहादत दिवस के मौके पर स्कूल बंद रह सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews