
School Holiday 2024 : राजस्थान के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। नागौर जिले में भारी बारिश को देखते हुए 17 अगस्त को समस्त सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, मदरसों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा , शेष स्टाफ यथावत कार्य करेगा। वही कलेक्टर बीकानेर ने भी तेज बारिश के बाद शनिवार को कोलायत और बज्जू तहसील में अवकाश के आदेश दिए हैं, बीकानेर शहर सहित अन्य कस्बों में स्कूल यथावत खुलेंगे।
उदयपुर में आगामी आदेश तक स्कूल बंद
- उदयपुर में 10वीं के छात्र पर चाकूबाजी की घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुॆई है, हालात को देखते हुए पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है और शनिवार रात 10 बजे तक इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है।वही जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने आगामी आदेश तक राजकीय एवं निजी सहित सीबीएसई स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
- स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने के आदेश में कहा गया है, ‘समस्त राजकीय/गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 12वीं तक और समस्त राजकीय/गैर राजकीय महाविद्यालयों में 17.08.2024 से अग्रिम आदेश तक अवकाश घोषित किया जाता है।आदेश में कहा गया है कि निर्देशों की अवहेलना करने वाले स्कूल/कॉलेजों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रविवार के साथ रक्षाबंधन-जन्माष्टमी पर भी अवकाश
अगस्त में त्यौहारों के चलते भी कई दिन स्कूल बंद रहेंगे, जिससे छात्रों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिलेगा। 18 अगस्त को रविवार के चलते विद्यालयों में छुट्टी रहेगी, वही
सोमवार 19 अगस्त को रक्षा बंधन के कारण स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा 25 अगस्त को रविवार और 26 अगस्त को जन्माष्टमी के अवसर पर भी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।इसके अलावा 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे के मौके पर कुछ राज्यों में स्कूलों में छुट्टी हो सकती है।

https://twitter.com/DmNagaur/status/1824423368210387311
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

