School Holidays 2024 : छात्रों के लिए अच्छी खबर, अवकाश का ऐलान, इतने दिन फिर बंद रहेंगे स्कूल, मिलेगा लाभ

झारखंड में 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
school holiday

School Holiday 2024 : छात्रों के लिए खुशखबरी है।भारी बारिश के चलते उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज 27 सितंबर को छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।वही उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी आज शुक्रवार को स्कूलों में अवकश घोषित किया गया है।

तमिलनाडु स्कूल शिक्षा विभाग ने भी स्कूल की छुट्टियां 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। अब 7 अक्टूबर को स्कूल खुलेंगे। त्रैमासिक परीक्षाओं के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी लेकिन शिक्षक संगठनों ने अनुरोध किया था कि शिक्षकों को तिमाही परीक्षा के पेपरों का मूल्यांकन पूरा करने के लिए समय चाहिए, ऐसे में विभाग में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल सहित सभी स्कूल 6 अक्टूबर तक बंद रखने का फैसला किया है और अब 7 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।

अक्टूबर नवंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल

अक्टूबर नवंबर में दिवाली, दशहरा, गांधी जयंती , धनतेरस समेत कई त्यौहारों के चलते कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।आईए जानते है अगले महीने कब कब और कहां कहां स्कूल बंद रहेंगे……….

  • छत्तीसगढ़ में 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली या लक्ष्मी पूजा, 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 2 नवंबर को भाई दूज के चलते सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।
  • झारखंड में 9 अक्तूबर को दुर्गापूजा सप्तमी, 1 नवंबर को दीपावाली और छह नवंबर को छठ के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
  • तेलंगाना सरकार ने 2 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक स्कूलों के लिए दशहरा और बधुकम्मा की छुट्टियों की घोषणा की है। 15 अक्टूबर को कक्षाएं फिर से शुरू होंगी। निजी स्कूलों ने घोषणा की है कि वे 1 अक्टूबर से छुट्टियों के लिए बंद रहेंगे। अगली लंबी छुट्टी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में क्रिसमस और जनवरी में संक्रांति के लिए निर्धारित है।

अक्टूबर में इन जिलों में रहेगा अवकाश

  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती
  • 6 अक्टूबर-रविवार
  • 12 अक्टूबर- दशहरा
  • 13 अक्टूबर- रविवार
  • 20 अक्टूबर-रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
  • 31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी (Naraka Chaturdashi) और दिवाली (Diwali) के अवसर पर छुट्टी रहेगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews