School News: भीषण गर्मी का कहर, बदला स्कूलों का समय, आदेश जारी, जानें अब कब लगेगी क्लास

गर्मी और हिटवेब को देखते हुए स्कूलों के समय–सारणी में बदलाव किया गया है। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव के आदेश जारी हो चुके हैं।
school timing

School News: गर्मी और हीटवेब के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गुवाहाटी में स्कूलों के समय–सारणी में बदलाव किया है। जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) सह सर्व शिक्षा अभियान कामरूप (मेट्रो) के जिला मिशन समंवयक ने जिले के सभी शासकीय और प्राइवेट दोनों स्कूलों के समय में बदलाव करने के आदेश जारी किए हैं। नई टाइमिंग 27 मई सोमवार से लागू हो जाएगी। यह आदेश अगले सूचना तक प्रभावी रहेगा।

ये रहा नया टाइम–टेबल

आदेश अनुसार प्राथमिक स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी। मध्य प्राथमिक स्कूलों में क्लासेस सुबह 7:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक चलेगी। इसके अलावा हाई स्कूलों और हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन सुबह 7:30 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

स्कूलों को ये आदेश जारी

छात्रों के सेहत का ख्याल रखते हुए प्रशासन में सभी स्कूलों को सूरज के संपर्क से बचने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी कक्षाओं को छायादार क्षेत्र में आयोजित करने का निर्देश भी जारी किया गया। सभी कक्षाओं में बिजली पंख सही से कम करें इस बात को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्कूलों को होगी। खराब पंखे की तत्काल मरम्मत और बदलवाने की सलाह भी दी गई है। यदि कोई छात्र स्कूल में अस्वस्थ महसूस करता है तो स्कूलों को फौरन माता-पिता को सूचित करने की सलाह भी दी गई है इसके अलावा नजदीकी अस्पताल से चिकित्सा सहायता लेने का निर्देश भी जारी किया गया है

क्लास में ही होगी मॉर्निंग असेंबली

वॉटर बेल्स और सुबह की सभाओं से संबंधित पिछला आदेश जारी रहेगा। क्लासरूम में ही मॉर्निंग असेंबली का आयोजन किया जाएगा।

छात्र क्या पहनें क्या नहीं?

छात्रों को इस दौरान ब्लेजर, वैस्टकोट्स और टाई नहीं पहनने की सलाह दी जाती है। यदि किसी छात्र को जूते सुविधाजनक लगते हैं, तो वे सैंडल भी पहन सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews