School News: राज्य में हिटवेब और लू का कहर, बंद हुए निजी और शासकीय स्कूल, 2 दिन की छुट्टी घोषित, आदेश जारी

गर्मी को देखते हुए स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित की गई है। 30 जुलाई तक कक्षा 7वीं तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
school news

School News: एक तरह जहां देशभर के कई राज्यों में मानसून का असर देखा जा रहा है। कश्मीर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। हिटवेब और लू के कहर को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। 29 जुलाई को सभी प्राइवेट और शासकीय स्कूल बंद रहें। 30 जुलाई को भी विद्यालयों में प्राथमिक स्तर यानि कक्षा 7वीं तक के छात्रों के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।

कश्मीर में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

कश्मीर अपनी खूबसूरती और ठंडक के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लोग यहाँ घूमने आते हैं। इसे धरती का स्वर्ग भी कहा जाता है। लेकिन रविवार को यहाँ 25 डाल में जुलाई महीने का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। श्रीनगर में पारा 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। इससे पहले 10 जुलाई 1946 में जुलाई महीने में श्रीनगर का टेम्परचर 38.3 डिग्री दर्ज किया गया है। कांजीगुंड का तापमान रविवार को 35.6 डिग्री रहा है।

शिक्षक-कर्मचारियों की छुट्टी नहीं 

रविवार को कश्मीर के सम्भागीय आयुक्त ने छुट्टी के संबंध में आदेश जारी किया था। जिसमें  कहा गया कि, “घाटी में चल रही लगातार ग्रमु की लहर को देखते हुए सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्राथमिक स्तर तक के छात्रों के लिए कक्षा 29 और 30 जुलाई को निलंबित रहेगी।” आदेश अनुसार शिक्षक और कर्मचारी स्कूल में उपस्थित रहेंगे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।

school closed

17 जुलाई तक थी गर्मी की छुट्टी

बता दें कि कश्मीर में 8 से 17 जुलाई तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। 18 जुलाई को विद्यालय पुनः खुले थे। लेकिन तापमान में वृद्धि के कारण फिर से छुट्टी की घोषणा की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews