School News: भारी बारिश के चलते राज्य में लगातार तीन दिन बंद रहेंगे स्कूल, 6 जुलाई तक रहेगी छुट्टी, आदेश जारी, छात्रों को राहत

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद करने आदेश जारी किया गया है। तीन जिलों में 6 जुलाई तक सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक कक्षाओं का संचालन नहीं होगा।
school news

School News: उत्तरप्रदेश के तीन जिलों में सभी स्कूल लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे। वहीं लखीमपुर और सीतापुर में 4 जुलाई को स्कूलों में अवकाश रहेगा। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 3 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक गोरखपुर, आजमगढ़ और संत कबिर नगर में सभी प्राइवेट और शासकीय विद्यालयों में कक्षा 8वीं तक के लिए कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाएगा।

जिलों में लगातार 3 तीन होगी तेज बारिश

प्रशासन द्वारा यह कदम भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए बुलेटिन और एडवाइजरी के आधार पर उठाया गया है। आने वाले 2 दिनों में इन तीनों जिलों में प्रबल बारिश हो सकती है। गोरखपुर और संत कबीर नगर में 54 मिमी और 74 मिमी कुल 128 मिमी बारिश की आशंका जताई जा रही है। छात्रों के हित को मद्देनजर रखते हुए नाजुक समूह कक्षा 1 से लेकर 8 के लिए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

आदेश की अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम/BSA ने सभी तहसील और संबंधित विभाग को उक्त आदेश  का पालन करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद यदि कोई स्कूल आदेश की अवहेलहना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त

गोरखपुर में मंगलवार की रात से ही तेज बारिश हो रही है। जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है लेकिन जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में 6 जुलाई गर्जन के साथ वज्रपात और तेज बारिश होगी होने की संभावना है।

इन जिलों में 4 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल

लखीमपुर और सीतापुर में भारी बारिश को देखते हुए 4 जुलाई को स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आदेश अनुसार शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में मौजूद रहेंगे और अपने दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews