School News : छात्रों को बड़ी राहत, कक्षा 1 से 8वीं के लिए अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

school holiday 2026

School Winter Vacation/ Holiday 2023: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में डीएम द्वारा अपने अपने जिलों की स्थिति देखकर छुट्टियों में वृद्धि की जा रही है। इसी कड़ी में अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों का शीतकालीन अवकाश दो दिन और बढ़ा दिया है

पहले यह 12 जनवरी तक घोषित हुआ था, लेकिन अब 14 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे और 15 जनवरी को खुलेंगे।डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने अपने जारी आदेश में कहा है कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE एवं अन्य सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों में 14 जनवरी 2023 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया जाता है।डीएम ने सख्त आदेश दिए हैं कि इस दौरान अगर किसी स्कूल के खुलने से जुड़ी शिकायत आती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरेला पेंड्रा मरवाही में 7 जनवरी तक अवकाश

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला महिला एवम बाल विकास अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में पड़ रही ठंड, शीतलहर एवं कोहरे के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों में उपस्थित होने वाले 3 वर्ष से 6 वर्ष के लाभार्थी को परियोजना गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों के लिए 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

अवकाश अवधि में सभी आंगबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित रहेंगे। लाभार्थियों को टेक होम राशन (गर्म भोजन, रेडी टू ईट ) का वितरण, सामुदायिक गतिविधियों एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत किया जायेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews