ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025: शाहरुख खान ने 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों के लिए कही दिल छूने वाली बात

मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक भावुक भाषण दिया। उन्होंने 26/11 आतंकी हमले समेत अन्य हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी और भारतीय सैनिकों के शौर्य को सलाम किया।
ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025: शाहरुख खान ने 26/11 हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, सैनिकों के लिए कही दिल छूने वाली बात

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025’ समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने एक बेहद भावुक और प्रभावशाली भाषण दिया, जिसमें उन्होंने देश के बहादुर सैनिकों के साहस को सलाम किया और आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

किंग खान का यह भाषण शांति, एकता और मानवता के संदेश से भरपूर था, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।

आतंकी हमलों के पीड़ितों को किया याद

शाहरुख खान ने अपनी स्पीच की शुरुआत आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को याद किया। उन्होंने 26/11 मुंबई हमला, पहलगाम आतंकी हमला और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों का जिक्र भी किया।

“26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में हुए दिल्ली बम धमाकों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।” — शाहरुख खान

सैनिकों के नाम दिया खास संदेश

शाहरुख ने भारतीय सैनिकों के शौर्य और बलिदान को समर्पित करते हुए कुछ पंक्तियां कहीं। उन्होंने कहा, ‘आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए चार खूबसूरत लाइनें सुनाने के लिए कहा गया है।’

इसपर उन्होंने कह कि, ‘जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें मैं 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद कमाता हूं। और अगर वे पलटकर आपसे पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? तो उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, वे इसे महसूस करते हैं।’

शांति और मानवता की अपील

अपने भाषण के अंत में, शाहरुख खान ने देशवासियों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। आइये हम आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भूल जाएं और मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे नायकों की शहादत व्यर्थ न जाए। अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई हिला नहीं सकता।’

उन्होंने जवानों के बलिदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनके समर्पण से हमें आपसी सद्भाव बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews