होली वाले दिन BJP को इस राज्य में तगड़ा झटका, 13 पदाधिकारियों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

mpbjp

13 BJP leaders resigned : भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में तगड़ा झटका लगा है, पार्टी के 13 पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और सभी नेट आपने गठबंधन सहयोगी AIADMK में शामिल हो गए हैं। पार्टी छोड़ने वाले सभी नेता चेन्नई पश्चिम के आईटी सेल के पदाधिकारी हैं।

आज होली के दिन बुधवार को तमिलनाडु भाजपा को उस ससमय झटका लगा जब चेन्नई पश्चिम  के आईटी विंग के  13 पदाधिकारीयों ने पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया, भाजप आईटी विंग के जिला अध्यक्ष अनबरासन ने कहा कि “मैंने सालों तक बीजेपी के लिए काम किया है, लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की अपेक्षा नहीं की। लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी में असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।” अनबरासन के बयान पर 10 आईटी विंग के जिला सचिवों और 2 आईटी विंग के जिला उप सचिवों के हस्ताक्षर हैं।

ये पहली बार नहीं है कि तमिलनाडु भाजपा में उथल पुथल हुई हो और पदाधिकारियों ने पार्टी को छोड़ दिया हो, मंगलवार को भाजपा बौद्धिक विंग के राज्य सचिव कृष्णन, आईटी विंग के राज्य सचिव दिलीप कन्नन, त्रिची ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विजय और राज्य ओबीसी विंग के सचिव अम्मू एडाप्पडी AIADMK के पलामिस्वामी के साथ बैठक कर AIADMK  में शामिल हुए थे इससे पहले रविवार को तमिलनाडु सेल प्रमुख आई टी सीटीआर निर्मल कुमार ने भी पार्टी के प्रदश अध्यक्ष अन्नामलाई पर निशाना साधते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया और AIADMK को ज्वाइन कर लिया था ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews