कॉकपिट में धुआं दिखने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

कॉकपिट में धुआं दिखने के बाद हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

हैदराबाद, डेस्क रिपोर्ट | स्पाइसजेट के एक विमान में बड़ा हादसा होने से टल गया। पायलट की सुझबुझ से प्लेन में बैठे यात्रियों की जान बचाई जा सकी है। दरअसल, बुधवार की रात स्पाइसजेट के एक विमान में केबिन और कॉकपिट में धुआं दिखाई दिया। जिसके बाद तत्काल पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को अलर्ट किया। जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसके लिए तुरंत ग्राउंड स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया और इसकी यात्रियों को सुरक्षित धरती पर उतारा गया। इस दौरान सभी की जान अटकी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें – Alia Bhatt के मैटरनिटी एड शूट ने खींचा फैंस का ध्यान, क्यूटनेस के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आई बेबी बंप 

इस मामले में DGCA ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, स्पाइसजेट का Q400 विमान गोवा से हैदराबाद आ रहा था। जिसमें कुल 86 यात्री सवार थे। फ्लाईट के उड़ान भरने के बाद केबिन और कॉकपिट में धुंआ भरने लगा, जिसका अंदाजा लगते ही फ्लाइट के पायलट और को-पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को इसकी सूचना दी। इधर, सूचना मिलते ही तत्काल प्लेन को राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग कराई गई और सभी यात्रियों को इमरजेंसी गेट से सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस दौरान एक पैसेंजर के पैर में खरोंच आई है, जिसे प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। वहीं, इस मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बता दें कि इस आपातकालिन लैंडिंग के कारण बुधवार रात करीब 11 बजे हैदराबाद एयरपोर्ट से 09 फ्लाइटों के रुट को बदल दिया गया। जिनमें घरेलू उड़ान, अंतरराष्ट्रीय और कार्गो फ्लाइट शामिल थी, जिससे यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें – मौनी रॉय का पहला करवा चौथ का व्रत,फ्लॉन्ट की ब्यूटीफुल मेहंदी

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक यात्री ने कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में लिखा है कि, “नागपुर से फ्लाइट में धुंआ भरना शुरू हो गया। 20 मिनट तक सभी यात्री डरे सहमे रहे। सौभाग्य की बात है कि हम जीवित और सुरक्षित उतर गए, लेकिन अगर कुछ होता तो कौन जिम्मेदार होता।”

बता दें कि स्पाइसजेट के कई विमानों में उड़ान के दौरान हादसे होने के बाद इस साल 27 जुलाई को डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने स्पाइसजेट को आदेश दिया था कि अगले आठ हफ्ते तक अपने फ्लीट की सिर्फ 50% फ्लाइट्स पर ऑपरेट करें। एयरलाइन ने यह भी बताया कि तकनीकी खराबी के बाद बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट दो बार क्रैश से बचा। जिसे मध्यनजर देखते हुए DGCA ने 29 अक्टूबर तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया, जिससे कंपनी आर्थिक रूप से संघर्ष कर रही है।

यह भी पढ़ें – UP Weather : बदला मौसम, अधिकांश जिलों में खिली धूप, कहीं कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews