UP Weather : बदला मौसम, अधिकांश जिलों में खिली धूप, कहीं कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान

UP Weather : बदला मौसम, अधिकांश जिलों में खिली धूप, कहीं कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। मानसून के कहर फिर उसकी वापसी (UP Weather) से हुए हुई परेशानी से अब प्रदेशवासियों को निजात मिल रही है। मौसम अब साफ हो रहा है , प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज धूप खिली हुई है।  उधर यूपी मौसम विभाग ने कहीं  कहीं छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी मौसम विभाग (UP Weather Department) ने दैनिक रिपोर्ट में आने वाले 24 घंटे में राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालाँकि कहीं कहीं बारिश की सम्भावना भी है। मौसम विभाग (IMD UP Weather) के मुताबिक गुरुवार को पूर्वी यूपी में छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है लेकिन शुक्रवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है।

ये भी पढ़ें – MP Weather : मौसम में बदलाव, कुछ जिलों में बारिश – बिजली गिरने का अलर्ट, देखें IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान (UP Weather Forecast) जारी करते हुए 18 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की संभावना व्यक्त की है फ़िलहाल कहीं तेज बारिश की संभावना नहीं है। तापमान में अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है वहीं अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

ये भी पढ़ें – CG Weather : पश्चिमी विक्षोभ-रिटर्निंग मानसून का दिखेगा असर, 15 अक्टूबर तक 10 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी, जानें पूर्वानुमान

आपको बता दें कि बुधवार को पश्चिम यूपी में मौसम साफ रहा, लेकिन पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई, बुधवार को उत्तर प्रदेश में 5.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई राज्य में हुई भारी बारिश की वजह से कई जिलों में नदियां उफान पर आ गई, खेत और गांव जलमग्न हो गए हैं इससे हजारों लोग प्रभावित हुए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews