राज्य सरकार का बड़ा फैसला, पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 होंगे तैयार, CM ने दी मंजूरी, इन मानदेय कर्मियों को मिलेगा लाभ, जानें डिटेल्स

salary news

Rajasthan Employees News : राजस्थान सरकार की अशोक गहलोत सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और कुक समेत पार्ट टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सीएम अशोक गहलोत ने अपना वादा पूरा करते हुए बजट में की गई घोषणा के बाद राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 को तैयार करने की मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब पार्ट टाइम कार्यरत मानदेय कर्मियों को 2-3 लाख रुपये का रिटायरमेंट सहायता पैकेज मिलेगा।

राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023

दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने पार्ट टाइम कार्यरत मानदेय कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए  महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इन नियमों के अंतर्गत मानदेय कार्मिकों का 2-3 लाख रुपये का रिटायरमेंट सहायता पैकेज सुनिश्चित हो सकेगा।

बजट में की थी घोषणा, चुनाव से पहले सीएम ने निभाया वादा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने बजट वर्ष 2023-24 में पार्ट टाइम आधार पर कार्यरत मानदेय कर्मियों जैसे- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कुक, फर्राश आदि को उचित संरक्षण एवं आर्थिक सहयोग की दृष्टि से राजस्थान पार्ट टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग रूल्स-2023 बनाये जाने की घोषणा की थी, इसी के साथ राजस्थान  विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ने अपना एक और वादा पूरा कर दिया है।

जानिए किस तरह मिलेगा लाभ

  1. प्रारूप को मंत्रिमंडल की सहमति मिलने के बाद नियमों में आने वाले पार्ट टाइम कार्मिकों को निर्धारित सेवा अवधि पूर्ण करने पर सेवा समाप्ति, मृत्यु या सेवानिवृत्ति की स्थिति में सेवानिवृत्ति परिलाभ दिये जाएंगे।
  2. कार्मिक द्वारा 10 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2 लाख, 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2.50 लाख, 20 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 2.75 लाख एवं 25 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण करने पर 3 लाख रुपये का परिलाभ दिया जाना प्रस्तावित है।
  3. कार्मिक की सेवानिवृत्ति पर (समयावधि कुछ भी होते हुए) 3 लाख रुपये की राशि दिया जाना प्रस्तावित है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews