खुशखबरी : पटवारियों-कर्मियों को तोहफा, ग्रेड पे में हुई बढ़ोत्तरी, आदेश जारी, दिसंबर से मिलेगा लाभ

2000 Rupee Note Exchange,

Haryana Patwari Grade Pay Hike : हरियाणा के पटवारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने पटवारियों के ग्रेड पे में बढ़ोत्तरी की है। इसके तहत अब दिसंबर से  पटवारी को ज्यादा वेतन का लाभ मिलेगा। इस संबंध में हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने आदेश जारी किए हैं।

ग्रेड पे में वृद्धि, दिसंबर से बढ़ेगा वेतवन

दरअसल,  हरियाणा में विकास एवं पंचायत विभाग में लगे सभी स्नातक पटवारियों को अब 1900 रुपये की जगह 2400 रुपये ग्रेड-पे मिलेगा।  स्नातक पटवारियों को 31 दिसंबर 2023 से बढ़े वेतन का लाभ मिलेगा जिसके तहत उन्हें हर महीने 5200-20200 ग्रेड वेतन 2400 रुपये दिया जाएगा। आदेश के तहत सभी विभागों के पटवारियों के लिए एक समान शैक्षणिक योग्यता और समान वेतनमान के क्रम में अब विकास एवं पंचायत विभाग के ग्रेड-पे में वृद्धि की गई है।

31 दिसंबर 2023 से नई दरें लागू

इस संबंध में विकास एवं पंचायत विभाग के महानिदेशक ने सभी उपायुक्तों, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व विभाग के पटवारियों के लिए पहले ही बढ़ा ग्रेड-पे लागू किया जा चुका है। इस आदेश के अनुसार, राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में नियुक्त करने का नोडल विभाग है। 31 दिसंबर 2013 को विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया, जिसमें पद के लिए योग्यता और वेतन निर्धारित किए गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews