तृणमूल कांग्रेस की हुई सुष्मिता देव, मंगलवार को दिल्ली में करेंगी मीडिया से बात

तृणमूल कांग्रेस की हुई सुष्मिता देव, मंगलवार को दिल्ली में करेंगी मीडिया से बात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़कर कांग्रेस (congress) को झटका देने वाली पूर्व सांसद सुष्मिता देव (Sushmita Dev) ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने आज सोमवार को कोलकाता पहुंचकर तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सुष्मिता देव कल मंगलवार को दिल्ली में प्रेस को सम्बोधित करेंगी।

अपने ट्विटर पर सुष्मिता देव ने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की संक्षिप्त जानकारी का वीडियो शेयर किया है। सुष्मिता देव ने कहा कि मैं दिल्ली से आज तृणमूल कोंग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन के साथ कोलकाता आई, यहाँ मैंने पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी से मुलाकात की उसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।  दोनों से बहुत सकारात्मक बातचीत हुई।  मैं कल दिल्ली में मीडिया के सामने सभी सवालों का जवाब दूंगी।

ये भी पढें – कांग्रेस को एक और बड़ा झटका- अब महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उधर तृणमूल कांग्रेस ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर लिखा – हम महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं।

ये भी पढ़ें – सुष्मिता देव के इस्तीफे के बाद बोले Kapil Sibal, कांग्रेस आंखे बंद कर आगे बढ़ रही

ये भी पढ़ें – हजारों फ़ीट ऊंचे जहाज से गिरे लोग, दहशत और खौफ़ का यह मंजर..

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews