7.4 फीसदी रहेगा देश की GDP का ग्रोथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

7.4 फीसदी रहेगा देश की GDP का ग्रोथ, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दी जानकारी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इस वित्त वर्ष में देश की जीडीपी (GDP) में 7.4 फीसदी की बढ़ोतरी होने वाली है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि वर्ष 2024 में भी जीडीपी समान स्तर पर बढ़ेगी। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों को सलाह देते हुए वित्त मंत्री यह कहती दिखाई दी कि पार्टियां चुनाव से पहले मुफ्त चीजों को लेकर जो वादा कर देती है। उन्हें सत्ता में आने पर बजट के लिए प्रावधान भी करना चाहिए।

FE बैंक अवॉर्ड्स के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि यह 7.4 फीसदी पर है और अगले साल तक यह स्तर बना रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की ग्रोथ अगले 2 वित्त वर्ष में सबसे तेज रहेगी।

Must Read- बालाघाट: हेडमास्टर से ही नहीं सुलझा गणित का सवाल, क्या होगा बच्चों के भविष्य का हाल

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक वैश्विक स्थिति फिलहाल चुनौतीपूर्ण बनी हुई है, ये जोखिम उठाने का समय नहीं है। आने वाले दिनों में निर्यात क्षेत्र मुश्किलों में घिर सकता है, क्योंकि वैश्विक ग्रोथ धीमी हैं। हालांकि, सरकार ऐसी इकाइयों के साथ मुश्किलों का सामना करने की कोशिश करेगी।

सरकार बनाने से पहले मुक्त चीजों के वादे पर बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह के ऐलान करते समय सरकार को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि इस वजह से दूसरी इकाइयों पर बोझ ना बढ़ जाए। कई बार पावर डिस्कॉम और जनरेटिंग कंपनियों को इस तरह के नुकसान का सामना करना पड़ा है। क्योंकि, उन्हें कुछ मामलों में अधिकतर हिस्सा या फिर पूरा भुगतान ही नहीं किया जाता, जबकि इन वादों से उनका कोई लेना देना नही होता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews