चोरी करने गया था लेकिन गाड़ी के अंदर ही सो गया चोर, पुलिस ने नींद से जगाकर किया गिरफ्तार

Chor

Thief caught sleeping in car : चोर आते हैं..मौका तलाशते हैं..सेंध लगाते हैं और माल साफ कर चले जाते हैं। लेकिन क्या आपने कोई ऐसा चोर देखा है जो जिस जगह चोरी करने आया, वहीं सो गया। बात लगती तो अजीब है, लेकिन तुलसी कह गए हैं न कि संसार में भांति-भांति के लोग हैं। इसलिए कुछ भी होना संभव है और ऐसी ही एक घटना सामने आई है हरियाणा के फरीदाबाद से।

इरादा था चोरी का लेकिन नींद ने पानी फेर दिया

यहां कल्याणपुरी मे रहने वाले रवि के पास एक इको वैन है। वो ये वैन स्कूली बच्चों को लाने-छोड़ने के लिए इस्तेमाल करता है। रात को वैन घर के सामने खड़ी रहती है। ऐसी ही एक सुबह वो जब अपनी वैन के पास पहुंचा तो अंदर किसी शख्स को सोता हुआ पाया। अंदर के कुछ पार्ट्स भी खुले हुए थे। अब लॉक की हुई गाड़ी में भला कौन घुस सकता है। उसे शक हुआ कि ये युवक चोरी के इरादे से उनकी वैन में घुसा है। इसके बाद रवि ने तुरंत पुलिस को फोन मिलाया।

पुलिस ने जगाकर किया गिरफ्तार

पुलिस आई और अंदर सोए युवक को जगाकर उससे पूछताछ की तो सारा माजरा समझ आया। दरअसल वो युवक चोरी के इरादे से ही वैन में घुसा था। लेकिन वो नशे में था और गाड़ी के अंदर आते ही उसकी नींद लग गई। फिर क्या था..जिस गाड़ी को चुराने के लिए आया था..रातभर वो उसी में अपनी नींद पूरी करता रहा और जैसे ही आंख खुली वो पुलिस की गिरफ्त में था। जब पुलिस मौके पर पहुंची उस समय भी वो गहरी नींद में सो रहा था और जगाने के बाद ही उसे समझ आया कि वो पकड़ा जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews