इस साल शिमला नहीं इन 5 Hill Stations पर बिताएं छुट्टियां, यहां होगा जन्नत सा एहसास

घूमने फिरने के लिए हर व्यक्ति शांत और सुकून भरे वातावरण की तलाश करता है। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार हिल स्टेशन की जानकारी देते हैं।
Hill Stations

Hill Stations: गर्मियों का मौसम घूमने फिरने के लिए भले ही सबसे बेस्ट नहीं होता है,लेकिन सबसे ज्यादा ट्रिप इसी मौसम में प्लान की जाती है। दरअसल यह समय समर वेकेशन का होता है और घर में बच्चों की छुट्टियां पड़ जाती है। यही कारण है कि अधिकतर फैमिलीज इसी मौसम में घूमने फिरने का प्लान बनाती हैं।

गर्मी का मौसम होने की वजह से अक्सर लोग ऐसी जगह की तलाश करते हैं, जहां पर उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। इस मौसम में अक्सर लोगों को हिल स्टेशन जाते हुए देखा चाहता है। हमारे देश में एक नहीं बल्कि कई सारे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद है जहां की प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करने का काम करती है। शिमला मनाली यह ऐसी जगह है जहां पर अब तक कई सारे लोग घूमने जा चुके होंगे और कुछ जाना चाहते होंगे। लेकिन आज हम आपको शिमला मनाली को छोड़कर कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो जन्नत से काम नहीं है और एक बार आपके यहां जरूर जाना चाहिए।

पालमपुर

यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप सुंदर चाय के बागान देखना चाहते हैं और इसी के साथ पैराग्लाइडिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद लेना चाहते हैं तो पालमपुर जा सकते हैं। यहां पर आपके बिरनी देवी का मंदिर, ताशी जोंग मॉनेस्ट्री और गोपालपुर जू देखने का मौका मिलेगा।

चोपटा

अगर आप तुंगनाथ मंदिर, कोटेश्वर मंदिर, केदारनाथ वाइल्डलाइफ सैंचुरी और देवरिया झील देखना चाहते हैं, तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए यह जगह वैसे भी फेमस है और एडवेंचर के शौकीनों के बीच इसे काफी प्रसिद्धि मिली हुई है।

कलिमपोंग

अगर आप बर्फ से ढके हुए पहाड़ हरी भरी वादियां देखना चाहते हैं तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। यहां पर देओलो हिल, नेओरा वैले नेशनल पार्क मौजूद है। अगर आप हॉर्स राइडिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद दिखाना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है।

पेलिंग

यह एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जो सिक्किम में आती है और कंचनजंगा से घिरी हुई है। यहां पर आपको कंचनजंगा वॉटरफॉल्स देखने को मिलेगा। इसके साथ आप सिंगशोर ब्रिज और संगाकोएलिंग मॉनेस्ट्री देखने को मिलेगी।

मैकलोडगंज

हिमाचल का यह खूबसूरत शहर धर्मशाला में आता है। यहां पर आपको भागसुनाथ मंदिर और भागसु फॉल्स देखने को मिलेगा। आप यहां बुद्धिस्ट मॉनेस्ट्री भी देख सकते हैं। यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है और पर्यटकों के बीच काफी प्रसिद्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews