McDonalds के बर्गर से उड़ा टमाटर का स्वाद, कंपनी ने जताया खेद

McDonalds

McDonalds : देशभर में मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सब्जियों की कीमत लगातार आसमान छूती हुई नजर आ रही है। इनमें से सबसे ज्यादा टमाटर के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पेट्रोल से भी ज्यादा टमाटर महंगे हो चुके हैं। इसी वजह से कई रेस्टोरेंट्स और कैफे में टमाटर का इस्तेमाल करना बंद कर दिया गया है। वहीं पसंदीदा बर्गर आउटलेट मैकडॉनल्ड्स ने भी हाल ही में बड़ा ऐलान किया है।

बताया जा रहा है कि मैकडॉनल्ड्स ने अपने बर्गर से टमाटर को हटा दिया है। दरअसल देश में टमाटर 150 रूपये किलो से ज्यादा के दाम में बिक रहा है। कहीं कहीं पर तो यह 250 और 300 रूपये किलो बिक रहा है। इसका असर आम आदमी की जेब पर सीधा देखने को मिल रहा है। इसी वजह से मैकडॉनल्ड्स ने भी बड़ा फैसला लेते हुए अपने बर्गर से टमाटर को हटा दिया है।

यहां देखें McDonalds का स्टेटमेंट

McDonalds

जानकारी के मुताबिक, मैकडॉनल्ड्स द्वारा एक स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि मौसम में बदलाव होने की वजह से तमाम कोशिशों के बावजूद हमें अच्छी क्वालिटी के टमाटर नहीं मिल पा रहे हैं। इसी वजह से हमारे कुछ आउटलेट पर टमाटर बर्गर में नहीं दिखाई दे रहे हैं। हम अच्छी क्वालिटी के टमाटर ना मिलने की वजह से अपने प्रोडक्ट में टमाटर नहीं परोस पाएंगे। हालांकि कुछ आउटलेट्स में अभी भी टमाटर परोसे जा रहे हैं। हालांकि यह सीजनल इशू की वजह से सिर्फ कुछ समय के लिए ही बंद किया गया है।

आपको बता दें मैकडॉनल्ड्स का आलू टिक्की बर्गर लोगों का सबसे ज्यादा पसंदीदा है। इसे टमाटर, प्याज और सिग्नल सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है। उसी वजह से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। लेकिन टमाटर नहीं होने की वजह से इसका स्वाद फीका पड़ गया है। कई लोग इसे खाना पसंद नहीं कर रहे हैं तो कई लोग बिना टमाटर के भी इसे बड़े चाव के साथ खा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews