Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस के बाद अब इन अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

police transfer news

UP Transfer 2023 : आगामी लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर लगातार जारी है। आए दिन आईएएस आईपीएस समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।गुरूवार को 5 आईएएस अधिकारियों के बाद अब 6 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं।

इन अफसरों के हुए तबादले

  • अभिषेक गोयल (IAS 2016) वीसी वाराणसी प्राधिकरण को विशेष सचिव खाद्य रसद बनाया गया है।
  • पीसीएस राम शंकर प्रथम ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
  • निधि बंसल (IAS 2020) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी को CDO सीतापुर बनाया गया है।
  • पीसीएस श्याम कुमार एसडीएम वाराणसी से एसडीएम गोंडा बनाये गये हैं।
  • पीसीएस रश्मि कुमारी को एसडीएम बरेली से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है।
  • पीसीएस आशाराम वर्मा को एसडीएम रायबरेली से एसडीएम मिर्जापुर बनाया गया है।
  • पीसीएस सचिन राजपूत को एसडीएम पीलीभीत से एसडीएम मुरादाबाद बनाया गया है।
  • लखनऊ विकास प्राधिकरण के ओएसडी राम शंकर प्रथम का तबादला कर दिया गया है।
  • पीसीएस राम शंकर अलीगढ़ के नये सिटी मैजिस्ट्रेट बनाये गए हैं।

इससे पहले आईएएस के भी हो चुके है तबादले

बता दे कि इससे पहले 5 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें आईएएस अक्षत वर्मा को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।पुलकित गर्ग को VC वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया है। वाराणसी में नगर आयुक रहे शिपू गिरी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया है। सत्यप्रकाश, अपर आयुक्त आबकारी को नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेजा गया है। पिछले हफ्ते ही राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई आईएएस, पीसीएस और आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews