Transfer 2023 : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

Transfer 2023 : राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

HP State Administrative service Officer Transfer : हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है, आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार ने सात एचएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है।वही प्रदेश सरकार ने 50 स्कूल प्रिंसिपलों के भी तबादले कर दिए हैं। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी हुई है। सभी प्रिंसिपलों को तय नियमों के अनुसार नए स्कूलों में पद ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के हुए तबादले

  • आदेश के तहत, एचएएस अधिकारी विवेक चंदेल बिलासपुर में मत्स्य पालन विभाग के निदेशक का कार्यभार दिया गया है। चंदेल अभी तक तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत थे।
  • 2007 बैच के प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र सांजटा को हमीरपुर में डॉ. राधारकृष्ण मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। वे नवगठित राज्य चयन आयोग (HPRCA) के प्रशासनिक अधिकारी का दायित्व भी संभालेंगे। वे भंग किए गए HPSSC के ओएसडी का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे।
  • अक्षय सूद को निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
  • 2012 बैच के HPAS अजित कुमार भारद्वाज, जो स्मार्ट सिटी शिमला में जनरल मैनेजर एसपीवी का काम देख रहे थे, उन्हें शिमला में एडीएम बनाया गया है। वे एडीएम (प्रोटोकॉल) शिमला ज्योति राणा से कार्यभार लेंगे, जो यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रही थीं।
  • तकनीकी विश्व विद्यालय हमीरपुर में कुलसचिव अनुपम कुमार को अतिरिक्त निदेशक तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर के पद पर ट्रांसफर किया गया है।
  • शिव मोहन सिंह सैणी उप सचिव प्रशासनिक सुधार के पद पर सेवाएं देंगे। कमल देव सिंह कंवर कुलसचिव तकनीकी विवि हमीरपुर के पद पर सेवाएं देंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews